फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तो अब ठंड से ठिठुरते लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाएगी यूपी पुलिस

विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:45 AM IST

सर्दियों के दौरान ठंड से बचाव के लिए नोएडा पुलिस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत अब यूपी 112 की टीम ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंद लोगों को पास के रैन बसेरों तक पहुंचाने का काम करेगी। नोएडा पुलिस का यह प्रयास यह सुनिश्चित करेगा कि सर्दियों में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी का सामना न करे। यदि किसी व्यक्ति को सड़क किनारे या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में कांपते हुए देखा जाता है, तो कोई भी व्यक्ति यूपी 112 पर कॉल करके उनकी मदद के लिए सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित रैन बसेरे तक पहुंचाएगी। नोएडा पुलिस ने इस अभियान के लिए पूरे शहर में डायल 112 की टीम को सक्रिय किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें