नोएडा के सेक्टर-107 में फाउंडेशन फार कृष्णा कला व एजुकेशन सोसाइटी द्वारा द्वारा वर्षा ऋतु और प्रकृति आधारित संगीत-नृत्य कर कलाकारों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेघ मल्हार महोत्सव नृत्य और संगीत में प्रकृति की आराधना की थीम पर आयोजित किया गया। जिसका निर्देशन एवं कोरियोग्राफी मशहूर कथक नृत्यागना डॉ. अनु सिन्हा ने किया। इसमें 40 कलाकारों ने भाग लिया और सुंदर प्रस्तुति दी।