नोएडा सेक्टर-63ए सामुदायिक केंद्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय डब्ल्यूपीसी (वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग कांग्रेस) पावर लिफि्टंग नेशनल चैंपियनशिप में नोएडा के गजराज सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। 90 किलो भार वर्ग में गजराज ने यह मुकाम हासिल किया। वहीं, इनके प्रतिद्वंदी खिलाड़ी दिल्ली के सेबेस्टियन जॉन दूसरे और हरियाणा के सुमित तीसरे स्थान पर रहे।