मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन बीच बनकर तैयार रास्ता विहीन स्काईवॉक अब भी अटका हुआ है। 25 जून परियोजना की 10 वीं डेडलाइन थी जो खाली गुजर गई है। अब रास्ता तलाशने के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन छोर पर चल रहे काम के हिसाब से स्काईवॉक को रास्ता मिलने में दो से तीन महीने का और समय लगना तय है। जून-2023 में इस स्काईवॉक का निर्माण शुरू होने के साथ 5 महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था।परियोजना की लागत 33.50 करोड़ रुपये अनुमानित है। स्काईवॉक में मेट्रो स्टेशन जोड़ने के रास्ते न होने से यात्री पहले धूप में तपे हैं। अब बारिश में भीग रहे हैं।