नोएडा में बरौला स्थित नियो हॉस्पिटल के पीछे नाले से एक शव बरामद किया गया। मृतक का नाम साहिल था जो की बरौला में ही किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। साहिल मूल रूप से छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।