गुरुग्राम के दक्षिणी हिस्से में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सेक्टर-68/69 की डिवाइडिंग रोड पर लंबे समय से प्रस्तावित मिसिंग लिंक का निर्माण शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को परियोजना का शिलान्यास किया। लिंक के बनने से सदर्न पेरिफेरी रोड (एसपीआर) और सोहना रोड के बीच आवागमन आसान होगा। इससे सेक्टर-68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।