गुरुग्राम में फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी। ईडी ने संजीव अरोड़ा से नौ दिन की रिमांड पर पूछताछ की है।