फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड बनने से लोगों की राह होगी आसान

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 17 May 2026 08:25 PM IST

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती सर्विस लेन का काम तेजी से चल रहा है। सर्विस रोड बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर के कई सेक्टरों के लोगों के साथ बिल्डरों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान रोड कनेक्टिविटी के मिसिंग पॉइंट्स पर भी काम किया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का प्रावधान नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार 15 किमी सर्विस रोड का निर्माण करा रही है। सात मीटर की यह लेन दोनों ओर बनाई जा रही है। इस पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए के अनुसार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर सर्विस रोड लगभग बन चुका है। दूसरी ओर भी काम चल रहा है। सर्विस रोड बनने से सेक्टर 102 , 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 समेत अन्य सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मिसिंग लिंक को भी पूरा कराया जाएगा। कुछ जगहों पर जमीन की दिक्क्त है, उसे दूर कराया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ कई बिल्डरों की परियोजनाएं आ रही है। ऐसे में अभी लोगों ने सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से अवैध तरीके से रास्ता बना लिया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सभी रास्तों को बंद करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें