गुरुग्राम सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन में देरी को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया गया। प्रदर्शकारियों ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने समय पर वेतन जारी करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।