फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी म्यूजियो कैमरा में शुरू, शशि थरूर ने किया उद्घाटन

अनुज कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 02:56 PM IST

सेक्टर 28 स्थित म्यूजियो कैमरा के प्रदर्शनी हॉल में शुक्रवार की शाम आयरिश फोटोग्राफर सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी लाइफ इज इन मेनी डेज का उद्घाटन सांसद और पूर्व विदेश और मानव संसाधन मंत्री डॉ. शशि थरूर ने किया । उद्घाटन के लिए दीप प्रजव्वलित करने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि थरूर ने मानवीय संवेदनाओं और कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन के उत्सव को अपने अलग अंदाज में कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर सीमस मर्फी के साथ दिलचस्प संवाद किया। इसमें उन्होंने कोलकाता समेत विश्व के विभिन्न देशों में मर्फी की फोटोग्राफी के अनुभव और उद्देश्य के बारे सवाल किए। मर्फी ने अफगानिस्तान में बमबारी के तुरंत बाद ली गई तस्वीर के बारे में बताया कि तालीबान और अमेरिका के युद्ध के बीच एक बच्चा सिर पर कुछ ओढ़ कर साइकिल से अपने भाई के साथ जा रहा है। तालीबान के शासन में फोटोग्राफी काफी मुश्किल थी मगर उन्होंने युद्ध की विभीषिका के बीच जीवन के उत्सव को तलाशा। कोलकाता में फोटोग्राफी में अपने औजारों के साथ साइकिल पर जा रहे मजदूर की साइकिल पर लगे बड़े से फूल के संदर्भ और तकनीक पर सवाल किए गए। शशि थरूर और सीमस मर्फी के सवाल -जवाब के बीच कई कला विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों और महिलाओं ने विभिन्न जगहों पर ली गई तस्वीरों पर सवाल किए। प्रदर्शनी की क्यूरेटर जेल्डा चीटल ने अफगानिस्तान, आयरलैंड, भारत, रूस और यूनाइटेड स्टेट्स में मर्फी की तीन दशकों की फोटोग्राफी के संदर्भ समझाए। इस मौके पर म्यूजियो कैमरा प्रमुख आदित्य आर्य सहित शहर के बहुत सारे कला प्रेमियों के साथ सांसद डॉ शशि थरूर और सीमस मर्फी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही समकालीन फोटोग्राफी में प्रयोग, सोशल मीडिया पर फोटोग्राफी के प्रभाव, रूस,अमेरिका और अफगानिस्तान समेत भारत में की खींची गई तस्वीरों में बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के असर पर चर्चा की गई। प्रदर्शनी 25 अक्तूबर तक चलेगी। 23 अगस्त को भी फोटोग्राफर सीमस मर्फी दर्शकों के साथ सवाल जवाब सत्र के लिए मौजूद रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें