फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड पर नई पुलिया का निर्माण शुरू, यातायात प्रभावित, देखें रिपोर्ट

ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) पर नई पुलिया बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते सुशील ऐमा मार्ग के मोड़ पालम विहार चौक के पास रोड पूरी तरह बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। गुरुग्राम से कापसहेड़ा और उद्योग विहार जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य 27 अक्तूबर शाम पांच बजे तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से यहां आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बरसाती नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पुराने नाले को तोड़ने और उसकी सफाई का काम किया जा रहा है। नाले में आ रहे पानी को पंप की मदद से दूसरी ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें