गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो में रविवार की सुबह चार ई-बसें पहुंच चुकी हैं। अगले 10 दिनों में सभी 40 ई-बसें आएंगी। शहर में ई-बसों के लिए नए रूटों पर को लेकर जल्द निर्णय होगा। दस्तावेज पूरे होने के बाद नई बसों का रूटों पर संचालन शुरू कराया जाएगा। नई बसों को रूटों पर उतारने के लिए अक्तूबर माह के अंत तक इंतजार करना होगा। ई-बसों की चार्जिंग के लिए सेक्टर-10 डिपो में 18 पॉइंट बनाए जा रहे हैं। यहां पर एक साथ 32 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को चार्ज किया जा सकेगा।