फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जीएमडीए के तीनों पार्क फूलों की खुशबू से महकेंगे

राहुल तिवारी Updated Tue, 04 Nov 2025 09:44 PM IST

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के लेजर वैली पार्क सेक्टर- 29, जैव विविधता पार्क सेक्टर 52 ए और सेक्टर-22 पार्क फूलों की खुशबू से महकेंगे। जीएमडीए तीनों पार्काें में विभिन्न प्रकार के खुशबूदार फूलों के पौधे लगाने जा रहा है, जिससे सर्दियों में लोगों को पार्क कुछ अलग अहसास हो। जीएमडीए महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) सेक्टर- 29, जैव विविधता पार्क सेक्टर 52 ए और ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 में हरियाली बढ़ाने के साथ गुलाब समेत अन्य प्रकार के फूल वाले पौधों को तैयार करने जा रहा है। इसमें लेजर वैली पार्क में करीब बीस हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। योजना के अनुसार इसमें मोगरा, मधुकामिनी, गंधराज, गुलाब, रातरानी, पारिजात (हरसिंगार), चमेली, जूही, रजनीगंधा, चंपा और गेंदे समेत अन्य प्रकार के पौधे लगाए जाने हैं। इस पार्क में बच्चों के खेलने का क्षेत्र, जॉगिंग और चलने के लिए ट्रैक, एक ओपन-एयर थिएटर और एक कैफे भी है। शाम के समय संगीतमय फव्वारे का शो भी होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें