फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में धर्मबीर भांगरोला ने संभाला सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यभार

नगर निगम गुरुग्राम को नया सीनियर डिप्टी मेयर मिल गया है। धर्मबीर भांगरोला ने शुक्रवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया। कैबिनेट मत्री राव नरबीर सिंह ने विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और मेयर राजरानी मल्होत्रा की मौजूदगी में उन्हें दायित्व ग्रहण कराया। इस दौरान निगम पार्षदों और गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव सिकोहपुर, कृष्ण यादव प्रधान, मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, राजू यादव भांगरोला, किरोड़ी तंवर भांगरोला, खांडसा मंडी के प्रधान मोनू सैनी, दिनेश यादव और टीकाराम नंबरदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें