गुरुग्राम में पदभार संभालने के साथ ही धर्मबीर भांगरोला के सामने शहर की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शहर में सफाई व्यवस्था,खराब सड़कों, जलभराव, सीवर और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान में उनकी भूमिका अहम रहेगी। खासकर नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लंबित समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी। बातचीत के दौरान उन्होंने जनता से अपील किया कि शहर को स्वच्छ रखने में उनका सहयोग करें। दो बार पार्षद रहे इस लिए उन्हें शहर की समस्याओं का पूरा ज्ञान है।