सेक्टर-50 स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला जिला प्रशासन द्वारा तोड़े गए मंदिर व समाधियों का मुआयना करने पहुंचे। मंदिर परिसर में तोड़-फोड़ की कार्रवाई को निदंनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि मस्जिदों को तोड़ने वाली भाजपा सरकार अब मंदिरों को तोड़ने में लगी है। मंदिरों व समाधियों को तोड़ा जाएगा तो भाजपा के लिए हिंदू कोई मायने ही नहीं रखता है। भाजपा केवल नाम के लिए ही हिंदू-हिंदू करती है।