फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जुलाई को सजेगा महामुकाबला, आठवां जिला जू-जित्सु चैंपियनशिप का होगा आयोजन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 06:50 PM IST

बादशाहपुर। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ गुरुग्राम के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को 8वीं जिला गुरुग्राम जू-जित्सु चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो एकेडमी में किया जाएगा। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ हरियाणा और जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा स्वीकृत इस चैंपियनशिप को भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक, महासचिव दीपिका मान और कोषाध्यक्ष सूरज बोहरा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस प्रतियोगिता में अंडर-8 आयु वर्ग से लेकर 18 वर्ष से अधिक वर्ग तक के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए केवल कांटेक्ट प्रतियोगिताएं ही मान्य होंगी। सभी प्रवेश 15 जुलाई तक आयोजन समिति तक पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिंगल इवेंट के लिए 800 रुपये और दो इवेंटस् के लिए 1000 रुपये प्रति प्रतिभागी शुल्क निर्धारित है। अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजकों ने कड़ा नियम बनाया है कि बिना आधिकारिक कोच या मैनेजर के किसी भी टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता वाले दिन शनिवार को सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे निश्चित किया गया है। इसके तुरंत बाद सुबह आठ से नो बजे तक आधिकारिक वजन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सुबह दस बजे से मुकाबले शुरू हो जाएंगे। खिलाड़ियों की उम्र की गणना नियमों के अनुसार 1 जनवरी से 31 दिसंबर के आधार पर की जाएगी। एक एथलीट एक ही टूर्नामेंट में केवल एक आयु वर्ग में भाग ले सकता है। वहीं जिले के सभी कोचों और प्रबंधक समय रहते गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें