फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के बावजूद भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 06:49 PM IST

शहर में मानसून की दस्तक के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को पूरे दिन गर्मी और चिपचिपी उमस ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप भले ही नहीं रही, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद उमस अधिक होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस कम नहीं हो सकी। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि मौसम सुहावना हो सके और गर्मी से राहत मिले। मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 8 जुलाई तक जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी व उमस से भी राहत मिलेगी। फिलहाल लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें