यूपी के गाजियाबाद जिले के कृष्णा नगर इलाके की झुग्गियों में आज भीषण आग लग गई। यह आग सिहानी रोड मॉर्डन नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने लगी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।