फरीदाबाद में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हल्की बारिश के बीच दोपहिया वाहन चालक भी मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की।