फरीदाबाद। खड़ी एंबुलेंसों के नाम पर 50 लाख का डीजल खरीदने का मामला बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने 20 अक्टूबर को जांच कमेटी गठित की। कमेटी को 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएचएम डायरेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले को लेकर स्टेट लेवल की कमेटी का गठन किया गया है। जो इस सप्ताह में अपनी जांच को पूरा कर लेगी। आज विभाग के कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि आरटीएस और ट्रांसपोर्ट के सभी रिकार्ड को सिविल सर्जन कार्यालय में जमा कराया जाए। ताकि उसमें किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ ना कर सके। 5 अक्तूबर तक रिपोर्ट पूरी करने के लिए कहा गया है। जांच कमेटी में डिप्टी लेवल के अधिकारी सही चीफ अकाउंटेंट , रेफर ट्रांसपोर्ट अधिकारी, स्टेट एनजीओ कार्डिनेटर को शामिल