फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी पांच नंबर स्थित सेंट जॉन्स चर्च में क्रिसमस की तैयारी पूरी, शाम को होगी विशेष प्रार्थना

श्याम जी. Updated Mon, 23 Dec 2024 05:05 PM IST

एनआईटी पांच नंबर स्थित सेंट जॉन्स चर्च के फादर रवि ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम को चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी, जो कि देर रात 12 तक होगी। इसके बाद लोग एक दूसरे को क्रिसमस बधाई देंगे। इसके बाद केक के साथ जन्मदिन मनाया जाता है। इस दौरान चर्च में चरनी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चरनी को बनाने के लिए 15 दिन का समय लगा है। इस चरनी को आठ लोगों ने मिलकर बनाया है। इसके अलावा चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिसमें एक काफी बढ़ा क्रिसमस ट्री भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस से 40 दिन पहले ही कैरोल सिंगिंग शुरू हो जाती है। ईसाई समुदाय के युवा घर-घर जाकर यीशु को समर्पित गीत गाकर बधाई देते हैं। बाइबिल का पाठ भी किया जाएगा। देश में शांति और भाईचारे के लिए प्रभु से प्रार्थना की जाएगी। इसके अलावा 25 दिसंबर की सुबह 9 बजे विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिसके बाद दोपहर 3 बजे से लेकर 9 बजे तक आम लोगों के लिए चर्च को खोल दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस की ओर से कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वहीं उनके स्वयंसेवक भी जगह जगह तैनात रहेंगे। इस दौरान उनको उम्मीद है कि करीब 5 हजार से अधिक लोग आएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें