फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीडीएस परीक्षा देकर लौटे कुछ अभ्यर्थी बायोमेट्रिक नहीं होने से नाराज दिखे। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मायूस नजर आए। अभ्यर्थियों को डर है कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने से कहीं परीक्षा रद्द न हो जाए।