फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भव्य विंटेज कार हेरिटेज रैली का आयोजन हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस 15 किलोमीटर लंबी रैली में 50 से अधिक विंटेज कारों और मोटरसाइकिलों ने भाग लिया। यह रैली केवल ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र ही नहीं रही बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का ए