बल्लभगढ़ । मोहना रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल के कार्य को लेकर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड पुल को मार्च 2027 से पहले लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।