फरीदाबाद में आईएमटी चौक के पास टैंकर की चपेट में आने से 27 वर्षीय अंकुर की मौत हो गई। अंकुर की शादी करीब नौ महीने पहले ही गांव दयालपुर निवासी युवती से हुई थी। वह सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने ससुराल दयालपुर जा रहा था। इसी दौरान आईएमटी चौक पर टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई।