पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते तापमान में ठंडक बढ़ने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ठंड और बारिश का असर पर्यटकों की आवाजाही पर भी देखने को मिल रहा है और पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।