देहरादून के चकराता रोड स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता प्रभाकर ने बच्चों को ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवा अवस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और उनसे जुड़ी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग बनाना रहा।