Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) में एंटोमोलॉजी पेपर लीक का मामला सामने आया है। इसके बाद राज्य की साय सरकार एक्शन में है। मामले में कार्रवाई को लेकर पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। परीक्षा रद्द कर दी गई है। पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
सीएम साय ने कहा, कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस के तुष्टिकरण के कारण देश का बंटवारा हो गया। वंदेमातरम को गाकर लोग देश के लिए कुर्बान हो गए। राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान होना चाहिए।