फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: डीएड अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों के साथ किया मंत्री के बंगले का घेराव,बोले-मांगें पूरी करो तभी हटेंगे

सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों ने आज पांच नवंबर को सुबह-सुबह शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। यहां पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद हैं। बंगले पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी उन्हें यहां से धरना स्थल पर जाने के लिये कह रहे हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों और पुलिस में कहासुनी होती रही। 2300 पदों पर सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी पिछले दस महीने से तूता धरना स्थल नवा रायपुर में आमरण अनशन कर रहे हैं। आज इसी क्रम में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया है। पिछले 321 दिनों से आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित नहीं करती, तब तक वे बंगले से नहीं उठेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें