फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अनुकंपा पर नौकरी, बेटे की हत्या का आरोप और कार्यालय में हंगामा; डीईओ के सामने भिड़े ससुर-बहू

Thu, 29 Oct 2026 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दयाशंकर सिंह के कार्यालय में अनुकंपा पर बहाल एक महिला लिपिक ने जमकर हंगामा किया। ससुर की ओर से की गई शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने गुरुवार को डीईओ कार्यालय आई महिला लिपिक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के सामने ही ससुराल पक्ष के लोगों से तीखी बहस की और उन्हें भला-बुरा कहा।

दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। मामला औरंगाबाद शहर के राजकीय टाउन इंटर स्कूल से जुड़ा है। मामले में डीईओ ने हंगामा करने वाली महिला लिपिक के खिलाफ शिकायत के आलोक में विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर शहर के राजकीय टाउन इंटर स्कूल में लिपिक के पद पर बहाल विद्या कुमारी अर्चना को उसके ससुर राधेश्याम सिंह की ओर से की गई शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बुलाया था। इसी दौरान महिला लिपिक ने डीईओ के सामने ही कार्यालय में हंगामा किया और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बदसलूकी की। ससुर की यह है शिकायत
शिकायत में महिला लिपिक के ससुर राधेश्याम सिंह ने कहा है कि उनके पुत्र स्व. नरेंद्र कुमार उच्च विद्यालय दोसमा, औरंगाबाद में पदस्थापित थे। उनकी 9 नवंबर 2023 को शाम 6:49 बजे ट्रेन से उतरने के बाद गयाजी जंक्शन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर गयाजी रेल थाना में प्राथमिकी संख्या 339/23 दर्ज कराई गई थी, जो न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ससुर ने अपनी बहू विद्या कुमारी अर्चना पर दो गंभीर आरोप लगाए हैं। पहला आरोप उनके पुत्र की हत्या में पुत्रवधू की कथित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच कराने और दूसरा अनुकंपा पर बहाली के लिए प्रस्तुत पारिवारिक सूची में मृतक के वास्तविक आश्रितों को छिपाकर गलत जानकारी देने का है। ससुर ने शिकायत में यह भी कहा है कि पुत्र की मौत के सदमे में उनकी पत्नी का भी 26 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। शिकायत पर पक्ष रखने आई महिला ने डीईओ के सामने किया हंगामा
इसी शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने आई महिला लिपिक ने डीईओ कार्यालय में उनके सामने ही जमकर हंगामा किया। महिला लिपिक के तेवर देखकर डीईओ अवाक रह गए। इस बीच कार्यालय के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हंगामे के दौरान महिला लिपिक ने ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि वे उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। वहीं, ससुर ने आरोप लगाया कि अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए उसने उनके बेटे की हत्या कराई है। इसी घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा डीईओ ने कहा- करेंगे विधिसम्मत कार्रवाई
कार्यालय में महिला लिपिक की ओर से हंगामा किए जाने की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शिकायत की जांच की जा रही है। महिला लिपिक का कार्यालय में व्यवहार अशोभनीय और कार्यालय की मर्यादा के प्रतिकूल है। इस आचरण के लिए भी महिला लिपिक के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। मामले में शिक्षा विभाग आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें