जेडीयू की विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। बीमा भारती बाहुबली माने जाने वाले अवधेश मंडल की पत्नी है जो पूर्णिया जिले के रुपौली सीट से विधायक है। बीमा भारती ने पति अवधेश मंडल पर बेटे की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था वहीं अब पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।