तैयार हो जाइए whatsapp ला रहा एक और शानदार फीचर

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 19 Dec 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
whatsapp will introduce revoke feature soon

    व्हाट्सएप एक के बाद एक शानदार फीचर्स लॉन्च कर रहा है। अब बहुत जल्द व्हाट्सएप नये साल पर यूजर्स के लिए एक और तोहफा लेकर आ रहा है। इस फीचर के बाद यूजर किसी को भेजा हुआ मैसेज एडिट या डिलीट कर पाएंगे।

    इस फीचर का नाम 'रीवोक’ होगा। फीचर से यूजर की कई मुश्किलें आसान हो जाएंगी। फिलहाल यह फीचर सिर्फ आईओसएस (ऐपल) के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। बता दें कि अभी नवंबर में ही व्हाट्सएप ने वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू किया है। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगा यह फीचर

    तैयार हो जाइए whatsapp ला रहा एक और शानदार फीचर

    सबसे पहले तो आप जिस भी मैसेज को एडिट या डिलीट करना चाहते हैं तो उसे कुछ सेकेंड्स के लिए प्रेस करें। इससे स्क्रीन पर बाकी ऑप्शन्स के साथ रीवोक का ऑप्शन भी दिखाई देगा। अब आप रिवोक के जरिए मैसेज को एडिट या डिलीट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर आप मैसेज डिलीट कर देते हैं तो यह मैसेज उसके बॉक्स से भी डिलीट हो जाएगा जिन्हें आपने भेजा था।इसके बाद सामने वाले को हटाए गए मैसेज की जगह एक नोटिफिकेशन दिखेगा। जिसमें लिखा होगा कि 'भेजने वाले (सेंडर) ने मैसेज को रिवोक कर लिया है।'

    इस नोटिफिकेशन से उस व्यक्ति को पता चलेगा कि कोई मैसेज हटाया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसे ग्रुप चैट में इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें