Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 22 May 2026 01:05 PM IST
सार

Honda City Facelift Launch India:

आखिरकार कार लवर्स का इंतजार खत्म हुआ और होंडा कार्स इंडिया ने नई Honda City Facelift लॉन्च कर दी है। यह प्रीमियम सेडान अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश्ड केबिन और कई नए प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतरी है। नई LED लाइटिंग, अपडेटेड फ्रंट लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह एक बार फिर कई कार्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। जानिए नई Honda City Facelift में क्या-क्या बदला है, कौन से नए फीचर्स मिले हैं और क्यों यह सेडान फिर चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन
Honda City Facelift Launched: New Design, ADAS Safety Tech Premium Features Revealed
होंडा सिटी फेसलिफ्ट लॉन्च - फोटो : hondacarindia

    विस्तार

    Honda City Features:

    भारतीय कार बाजार में प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी अब नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। होंडा कार्स इंडिया ने आज यानी 22 मई को नई Honda City Facelift 2026 से पर्दा उठाया है। नई सिटी में कंपनी ने डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े अपडेट दिए हैं।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    खास बात यह है कि इस बार कार को ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक बनाने पर फोकस किया गया है। लॉन्च से पहले सामने आई लीक तस्वीरों ने जिस बदलाव की ओर इशारा किया था, अब वह आधिकारिक तौर पर सामने आ चुका है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.99 लाख रुपये है (इंट्रोडक्टरी प्राइस 12 लाख रुपये के आसपास)।

    विज्ञापन
    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    कैसी दिखती है नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट

    नई Honda City Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिला है। इसमें आपको कार में नया हेडलैंप डिजाइन, हनीकॉम्ब पैटर्न वाला नया ग्रिल, लाइट स्ट्रिप से कनेक्टेड हेडलैंप्स, नया होंडा लोगो और ज्यादा शार्प फ्रंट बंपर देखने को मिलेगा है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसी रखी गई है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। वहीं रियर में स्मोक्ड LED टेललैंप्स, वर्टिकल रिफ्लेक्टर, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर वाला क्लीनर बूट लिड और नया रियर बंपर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    कितने रंगों में मिलेगी होंडा सिटी फेसलिफ्ट?

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    एक, दो नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए नई होंडा सिटी तमाम रंगों में पेश की गई है। आपको बता दें कि यह नई सिटी फेसलिफ्ट को क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक जैसे कई प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में आई है।

    केबिन में बढ़ा टेक्नोलॉजी फोकस

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    नई हाेंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी आपको कई अपडेट देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    इसके अलावा कंपनी ने इसमें 360 डिग्री कैमरा और अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट भी शामिल किया है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    ADAS और सेफ्टी फीचर्स से लैस

    होंडा ने सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं किया है। कंपनी ने इसमें छह एयरबैग्स, ADAS फीचर्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो हाई बीम असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि यह कार अब टेक्नोलॉजी के मामले में भी अपने सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी बन गई है।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    इंजन में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

    नई हाेंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें वही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लाइनअप में जारी रख सकती है।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    किन कारों से होगा मुकाबला?

    इसके फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कार बाजार में यह ह्ययूंदै वर्ना, स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टस जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद होंडा सिटी अभी भी अपने कम्फर्ट, भरोसेमंद इंजन और प्रीमियम केबिन की वजह से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की

    क्यों इतनी खास मानी जा रही है ये गाड़ी?

    एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसका इंतजार कार लवर्स लंबे समय से कर रहे थे, इसके पीछे भी कारण है। नई फेसलिफ्ट के जरिए होंडा ने सिटी को ज्यादा टेक-फ्रेंडली, प्रीमियम और मॉडर्न बनाने की कोशिश की है। अपडेटेड डिजाइन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और भरोसेमंद इंजन के साथ यह सेडान अब एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है।

    Honda City Facelift: नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, जानें स्पेसिफिकेशंस और की
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें