जून से बंद हो जाएगा गूगल का शॉपिंग एप

Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटनKuldeep Singh
Tue, 13 Apr 2021 01:33 AM IST
सार

गूगल ने यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े कामों के बजाय अपना ध्यान सर्च इंजन, इमेज सर्च, यूट्यूब आदि पर ज्यादा लगाने के लिए उठाया है

Googles shopping app will be closed from June
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal

    विस्तार

    गूगल शॉपिंग एप जून से बंद कर दिया जाएगा। इसे प्ले स्टोर से भी हटाया जा रहा है और लोग इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। एंड्रॉयड व आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन से यह एप बंद किया जा रहा है।

    इस एप के जरिए यूजर्स हजारों ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदार कर सकते थे। इसके लिए गूगल अकाउंट उपयोग करना होता था। माना जा रहा है कि गूगल ने यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े कामों के बजाय अपना ध्यान सर्च इंजन, इमेज सर्च, यूट्यूब आदि पर ज्यादा लगाने के लिए उठाया है।

    साथ ही ऑग्मेंटेड रियलिटी आधारित सेवाएं भी विकसित करने का लक्ष्य है। गूगल के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बयान दिया कि अगले कुछ हफ्तों में एप तो बंद हो जाएगा, लेकिन गूगल की शॉपिंग वेबसाइट shopping.google.com काम करती रहेगी। यूजर्स को एप जैसी ही सभी सेवाएं यहां से मिलेंगी। इसमें नए फीचर भी जोडे़े जाएंगे।