रियलमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च: हॉगवर्ट्स थीम के साथ पेश हुआ खास फोन, क्या हैं फीचर्स और कीमत?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Mon, 21 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

हैरी पॉटर के फैंस के लिए रियलमी ने 16 Pro 5G का खास लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। फोन को हॉगवर्ट्स थीम वाले कलेक्टिबल बॉक्स, कस्टम UI और खास डिजाइन एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। इसमें क्या-क्या खास है, इसके कितने यूनिट्स तैयार किए जाएंगे और इसकी कीमत कितनी है? यहां जानिए इस खास फोन से जुड़ी पूरी जानकारी।

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launched: Price, Hogwarts Design, Specs
रिएयमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च - फोटो : realme.com

    विस्तार

    रियलमी 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन: हैरी पॉटर फैंस के लिए रियलमी ने एक खास स्मार्टफोन लॉन्च कियाहै। रियलमी ने 16 Pro 5G का नया लिमिटेड एडिशन हैरी पॉटर की दुनिया से प्रेरित कस्टम डिजाइन, थीम्ड यूजर इंटरफेस और हॉगवर्ट्स -थीम वाली कलेक्टिबल पैकेजिंग के साथ पेश हुआ है। हालांकि, फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस स्टैंडर्ड रियलमी 16 Pro 5G जैसे ही हैं।

    कितनी है कीमत इस खास फोन की?

    रियलमी 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन की भारत में कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 62,999 रुपये है। फोन को मैजिक ब्राउन कलरवे में पेश किया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे फ्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल स्टोर्स के जरिए ले सकते हैं।

    क्या है इस फोन की खासियत?

    • इस लिमिटेड एडिशन की सबसे खास चीज इसकी पैकेजिंग है। फोन हॉगवर्ट्स -थीम वाले लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स में मिलता है। इसमें हॉगवर्ट्स एक्सेप्टेंस लेटर और ट्रेन टिकट, हॉगवर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क्स और कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स दिए गए हैं। इसके अलावा बॉक्स में हॉगवर्ट्स लोगो वाला एम्बॉस्ड फोन केस और फोन पिन भी मिलता है।
    • इस स्पेशल कलेक्टिबल गिफ्टिंग बॉक्स को ग्लोबल लेवल पर केवल पांच हजार यूनिट्स तक ही सीमित रखा गया है, जो इसे काफी एक्सक्लूसिव बनाता है।
    रिएयमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च
    रिएयमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च - फोटो : realme.com

    हॉरी पॉटर से प्रेरित डिजाइन

    • जैसा ही देखने से ही पता चलता है इस फोन का डिजाइन पूरी तरह हॉरी पॉटर से प्रेरित है। रियलमी 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन में ब्राउन लेदर फिनिश के साथ आर्गाइल टेक्सचर वाला रियर पैनल दिया गया है, जो विजर्ड्स चेस से प्रेरित नजर आता है। फोन के पीछे बीच में हॉगवर्ट्स क्रेस्ट और हैरी पॉटर वर्डमार्क दिया गया है। कैमरा आइलैंड का डिजाइन भी खास है। इसे हेडविग से प्रेरित किया गया है और कैमरा लेंस को उल्लू की आंखों जैसा लुक दिया गया है।
    • साथ ही फोन में हैरी पॉटर से प्रेरित कस्टम थीम भी दी गई है। इसमें क्रेस्ट-शेप्ड 3D एम्बॉस्ड आइकन्स मिलते हैं। जैसे मान लीजिए, थीम स्टाेर का आइकन शॉटिंग हैट से प्रेरित है, जबकि कैलकुलेटर एप को प्लेटफॉर्म नौ और तीन-चौथाई सिंबल के साथ दिखाया गया है। यूजर्स को हॉगवर्ट्स -थीम वाले वॉलपेपर भी मिलते हैं, जिससे फोन के इंटरफेस को और ज्यादा हॉरी पॉटर वाला लुक दिया जा सकता है।
    रिएयमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च
    रिएयमी 16 प्रो 5G हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च - फोटो : realme.com

    डिस्प्ले और प्रोसेसर

    • रियलमी 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल वाला 6.78-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,272x2,772 पिक्सेल रेजोल्यूशन, 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 450 ppi पिक्सेल डेंसिटी और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • साथ ही फोन में 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे Arm Mali G615 GPU के साथ जोड़ा गया है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें