Tata Sky के इन 5 प्लान्स से होगी भारी बचत, 500 रुपये से कम कीमत में पाएं ढेर सारे चैनल्स

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 23 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Here are five channel packages of Tata Sky that are cheaper than Rs 500
सांकेतिक - फोटो : Pixabay

    अगर आप Tata Sky की DTH सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप महंगे पैकेज से परेशान हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी, टाटा स्काई (Tata Sky) की तरफ से ग्राहकों को उनके मनपसंद चैनलों को चुनने के लिए कई पैकेज मिलते हैं। हालांकि, ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इन पैकेजों में खुद के लिए कौन सा पैकेज चुनें। ऐसे में आज हम आपको Tata Sky के 500 रुपये से सस्ते पैकेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अपने पसंद के चैनल्स देखने को मिलेंगे। तो जानते हैं कंपनी की तरफ से दिए जा रहे कुछ बेहतरीन प्लान्स के बारे में।

    सांकेतिक
    सांकेतिक

    मराठी हिंदी प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश

    500 रुपये से कम कीमत में टाटा स्काई के सबसे बेहतरीन प्लान्स में मराठी हिंदी प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश पैकेज शामिल है। इस पैकेज की कीमत 334.52 रुपये प्रति माह है। इस पैकेज में आपको कई बेहतरीन हिंदी और मराठी मनोरंजन चैनल्स देखने को मिलेंगे। इस प्लान में कई फिल्मी चैनल्स, न्यूज चैनल्स, स्पोर्ट्स चैनल्स, म्यूजिक चैनल्स, किड्स चैनल्स, लाइफस्टाइल और नॉलेज चैनल्स मिलते हैं। इस योजना में आपको कुल 122 चैनल्स मिलते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कोई भी चैनल HD में नहीं है, क्योंकि यह एक एसडी चैनल पैक है।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : tata sky

    तेलुगु मलयालम बेसिक HD

    तेलुगु मलयालम बेसिक एचडी में आपको कुल 19 एचडी और 43 एसडी चैनल्स देखने को मिलेंगे। यानी इस पैक के साथ आपको मिलने वाले चैनलों की कुल संख्या 62 है। इस पैक में आपको दो हिंदी समाचार चैनलों के साथ एक हिंदी सिनेमा चैनल भी देखने को मिलेगा। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पैक में एक ज्यादातर तेलुगु क्षेत्रीय और मलयालम क्षेत्रीय चैनल्स ही शामिल हैं। तेलुगु मलयालम बेसिक एचडी चैनल पैक की कीमत 343.49 रुपये प्रति माह है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें