Honor X80 Pro Max: 10,000 Nits ब्राइटनेस और 11000mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Honor X80 Pro Max:
चीन की कंपनी ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन ऑनर X80 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10,000nits पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। फोन में 11,000mAh की विशाल बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 26 घंटे से ज्यादा की लगातार लाइव स्ट्रीमिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुका है।

Honor भले ही भारत में अभी कम फोन लॉन्च कर रहा हो, लेकिन अपने घरेलू बाजार चीन में कंपनी लगातार तहलका मचा रही है। इसी कड़ी में ऑनर ने अपना नया और बेहद दमदार स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है।
यह फोन कोई आम स्मार्टफोन नहीं है, इसमें इंडस्ट्री की सबसे चमकदार स्क्रीन और एक ऐसी बैटरी दी गई है जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस नए फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत।

दुनिया की सबसे ज्यादा ब्राइटनेस
ऑनर ने इस फोन की स्क्रीन के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट किया है:
- साइज और क्वालिटी:फोन में 6.8-इंच की बड़ी 1.5K Ultra HD OLED डिस्प्ले दी गई है।
- स्मूदनेस:गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- सबसे खास बात:यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 10,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि कड़ी धूप में भी फोन की स्क्रीन शीशे की तरह साफ दिखेगी।

11000mAh की पावर और वर्ल्ड रिकॉर्ड
Honor X80 Pro Max की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी विशालकाय बैटरी है:
बैटरी और चार्जिंग:
इसमें 11000mAh की पावरफुल बैटरी है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:
इस फोन ने लगातार 26 घंटे, 8 मिनट और 34 सेकेंड तक लाइव स्ट्रीमिंग करके दुनिया में सबसे लंबी मोबाइल बैटरी लाइफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
- स्टैंडबॉय टाइम:फुल चार्ज पर 42 दिन।
- रील्स/शॉर्ट वीडियो:लगातार 33.5 घंटे।
- गेमिंग:फुल चार्ज पर लगातार 23.9 घंटे।