Honor 600 Smart 5G लॉन्च: न चार्जिंग की टेंशन, न टूटने का डर! 93 घंटे की बैटरी बैकअप और 8 फुट ड्रॉप प्रोटेक्शन

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Fri, 19 Jun 2026 03:20 PM IST
सार

Honor 600 Smart 5G Launched Globally:

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Honor 600 Smart 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 93 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग, जबरदस्त कैमरा और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Honor 600 Smart 5G Launched With 7700mAh Battery, Snapdragon 4 Gen 4 and 45W Fast Charging
Honor 600 Smart 5G - फोटो : Honor

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपनी 600 सीरीज का विस्तार करते हुए नया Honor 600 Smart 5G लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में पहले से ही Honor 600 Lite, 600 और 600 Pro मौजूद हैं।

    यह नया फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं और जिन्हें एक मजबूत फोन की तलाश है। चीन के बाहर यह Honor 600 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन गया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

    Honor 600 Smart 5G
    Honor 600 Smart 5G - फोटो : Honor

    Honor 600 Smart 5G के खास फीचर्स

    बड़ा और चमकदार डिस्प्ले:

    फोन में 6.87 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले (1592 × 720 पिक्सल) दिया गया है। इसकी 1,020 निट्स की पीक ब्राइटनेस की बदौलत आपको कड़ी धूप में भी स्क्रीन देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।शानदार परफॉरमेंस:मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग के लिए इसमें नया Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। फोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें रैम टर्बो फीचर भी है, जो स्टोरेज का इस्तेमाल कर रैम को और बढ़ा देता है, जिससे फोन हैंग नहीं होता।7,700mAh की बड़ी बैटरी:यही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है! यह बैटरी Honor 600 Pro की 7000mAh बैटरी से भी बड़ी है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह फोन 28 घंटे लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग और 93 घंटे का नॉर्मल बैकअप दे सकता है।कैमरा और सॉफ्टवेयर:फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी/वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।

    Honor 600 Smart 5G
    Honor 600 Smart 5G - फोटो : Honor

    गिरने पर भी नहीं टूटेगा यह फोन

    SGS ड्रॉप प्रोटेक्शन:

    कंपनी के मुताबिक, अगर यह फोन 2.5 मीटर (लगभग 8 फीट) की ऊंचाई से भी गिर जाए, तो यह सुरक्षित रहेगा।वाटर और डस्ट प्रूफ:IP64 रेटिंग के साथ आने वाला यह फोन धूल और पानी की छीटों से तो बचता ही है, साथ ही यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।अन्य फीचर्स:तेज आवाज के लिए इसमें 400% वॉल्यूम बूस्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, एक खास AI बटन, फेस अनलॉक और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।