फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023: बुध का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, जानिए बुध देव किसका बदलेंगे भाग्य

Sun, 31 Dec 2023 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 28 दिसंबर को दोपहर 11 बजकर 22 मिनट पर वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश चुके हैं। वक्री अवस्था में गोचर करते हुए ये 02 जनवरी को सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर पुनः मार्गी होकर  07 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है विशेष करके एलर्जी और चर्मरोग से संबंधित परेशानियों से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। दूसरे देश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव सकारात्मक परिणाम देगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा जिसके कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य कर्ज के अधिक लेन-देन से बचने का प्रयास करें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे लिए गए निर्णय की सराहना होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- 
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी यह योग उत्तम रहेगा। शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। प्रेम संबंधी मामलों में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने ना दें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। आपके अपने ही लोग नीचे दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव स्वभाव में सौम्यता लाएगा। धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करेंगे। जमीन-जायदाद का भी क्रय करना चाह रहे हों तो यह योग उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से संबंधित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव किसी न किसी कारण से पारिवारिक उलझने और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह ग्रह स्थिति समय उत्तम रहेगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां और अनुकूल रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी भी आ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज देने से परहेज करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही आयके साधन भी बढ़ेंगे। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय वरदान की तरह है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बना हुआ। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थिति अनुकूल है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं भी खूब करेंगे और अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें