फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन पांच राशि वालों को नौकरी और निवेश में मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 04 Jan 2025 09:40 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 04 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
4 January Rashifal - फोटो : अमर उजाला
4 January Ka Rashifal: आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:05-12:46 मिनट तक है। राहुकाल 09:50-11:08 मिनट तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। राशिफल की बात करें तो वृषभ राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सिंह राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को आज वाद विवाद से दूर रहना होगा। क्या कहता है बाकी जातकों का राशिफल। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 04 जनवरी का राशिफल...
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको किसी पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि भय या शंका बनी हुई है, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। संतान को किसी गलत काम की लत लग सकती है, जिसके लिए आपको उन पर निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर मार्केट में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। बच्चों की पढ़ाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जिनके लिए आप उनके अध्यापकों से बातचीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ने से आपको समस्या हो सकती है। आपको काफी संघर्षों के बाद समस्याओं से निजात मिलेगी। आपको अपने भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचे, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें