फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 04 January: कर्क राशिवालों के नए प्रेम संबंध बन सकते हैं, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

Sat, 04 Jan 2025 01:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
04 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 04 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अचानक बॉस से खुशखबरी मिलेगी। जिसे आप पति या पत्नी से अवश्य शेयर करेगें। मूड आज के दिन काफी रोमांटिक रहने वाला हैं। लेकिन मन में डर भी बना रहेगा कुछ खोने का। आज के दिन प्रेमिका से बहस हो सकती हैं। आज आप अपने प्रेमी से उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर में रख-रखाव को लेकर तनाव रह सकता हैं। आप बहुत मिलनसार हैं,लेकिन सावधान हो जाइए। अपकी इस योग्यता का फायदा उठाया जा सकता हैं। आज के दिन सम्भावना बन रही हैं कि आज आप किसी नए रिश्ते  में बंध जाए। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अचानक कोई खबर मिल सकती हैं। अभी तक जो पति-पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था, वह आज बढ़ सकता हैं, लेकिन जरूरत है सही और गलत की सही पहचान करने की। इसके  साथ ही अपने साथी पर विश्वास करें, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए प्रेम संबध अवश्य बनेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं है, जिस कारण आप कोई गलत हरकत कर सकते हैं, जिसका खामियाजा आपको दंड के रूप में मिल सकता हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):परिवार की ओर से काम का दबाव के कारण आज आप अपनी प्रियतम से नहीं मिल पायेंगें। मोबाइल या सोशल मीडिया पर ही चैट हो पाएगी। अपने पिता से अलगाव की स्थिति बन सकती हैं, बहन को मन की बात कहें, वह आपकी मदद करेंगी, साथ ही आपकी स्थिति में भी सुधार ला सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज के दिन आपके विचारों में नवीनता आ सकती हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। आज के दिन गपबाजी में आपका अधिकतर समय बीतेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज के दिन साथी से धन का लाभ हो सकता है, लेकिन भाई से मनमुटाव आज के दिन सम्भव है। अगर आपका बच्चा कॉम्पटेटिव परीक्षा देना चाहता है तो आज का दिन आपके लिए उपयुक्त है, आवेदन अवश्य करें, सफलता जरूर मिलेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): घर में खुशी का माहौल रहेगा। परन्तु दाम्पत्य जीवन या माता के साथ क्लेश होने की संभवना हैं। आज के दिन पत्नी या प्रियतम को बहार घुमाने ले जायेंगें तो शायद स्थिति में शाम तक कुछ सुधार आ जाए।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने प्रियतम के सहयोग से लाभ मिलेगा। अपने प्रेमी पर खर्चा ज्यादा हो सकता हैं। आज के दिन आप कोई मंहगा गिफ्ट अपनी प्रमिका को दे सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज संयम और सतर्कता की अत्यधिक जरूरत हैं। जीवनसाथी से अनबन वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। अपने मन की बात अपने प्रेमी से कीजिये। अपने प्रेमी पर विश्वास करें। बच्चों के साथ समय बिताए, उनके साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के इच्छुक जातकों के लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। रिश्ता पक्का होने की खबर आ सकती है। आज के दिन आप असंयमी हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें, सोशल मीडिया पर ध्यान से फोटो अपलोड करें। गलत स्टेट्स प्रेम में गलतफहमियां पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें