फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और कुंभ राशि वालों को नए साल पर मिल सकती हैं खुशखबरी, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Wed, 01 Jan 2025 06:22 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

1 January 2025 Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 1 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
1 January 2025 Rashifal - फोटो : अमर उजाला
1 January 2025 Rashifal: जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर उत्तराषाढा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल12:24-13:42मिनट तक है। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। । सिंह राशि वालो को  संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 01 जनवरी का राशिफल...
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

 

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से लाभ लेकर आएगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपको तरक्की मिलेगी, जिसे देखकर परिवार में खुशी आएंगी। आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। कोई नया काम आप सोच समझकर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको सोच समझ कर सभी कामों को पूरा करना होगा। अपने अंदर ऊर्जा विराजमान रहेगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई योजना मे आप सोच समझ कर कदम बढ़ाएं ,नहीं तो इससे आपको समस्या आएगी। विद्यार्थियों को नए साल में लापरवाही करने से बचना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपने भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें कोई गिले शिकवे न रखें, जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने भाई से यदि किसी काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।-

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मनोबल भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। परिवार मे किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे। आपके कुछ कामों में विघ्न पैदा हो सकती हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आ सकता है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामों में कोई नुकसान हो सकता है। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ सकती है, जिसे आपको उनके सीनियर की मदद से बातचीत करके दूर करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में यदि आपने ढील दे रखी थी, तो उसमे फैसला आने में देरी हो सकती है। आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें