फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 01 January 2025: नए साल के पहले दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का प्रेम जीवन, पढ़ें लव राशिफल

Wed, 01 Jan 2025 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
01 जनवरी 2025 का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 01 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): साल के पहले दिन आपको आपके मन का मीत मिलेगा। इस साल आपको कोई अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। कल की पार्टी का रंग अभी नहीं उतरा है। आज भी आप मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। आपके परिवार में सुख,शांति रहने वाली है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आप पहला रेसोलुशन बनाये की गुस्सा नहीं करेंगे | पति पत्नी के रिश्ते सुधरेंगे। आज के दिन शुरू किया गया कार्य आपके जीवन में वृद्धि लाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): साल के शुरू में खर्चा ज्यादा होने के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। अपने जीवनसाथी को खुश रखें अन्यथा आपके बीच विवाद हो सकता हैं। आज के दिन चुप रहने का प्रसास करे अन्यथा आपकी वाणी से बात ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन कोई बड़ा फैसला न लें। आज के दिन कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करते रहने के कारण बॉयफ्रेंड से अनबन हो सकती हैं या गर्लफैंड से लड़ाई हो सकती है। बल्कि ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है। आज के दिन आपको शांत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):साल के शुरू में भाग्य आपका साथ देगा | आपके भाग्य में  सुख और प्रेम की वर्षा होगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के साथ आनंद पूर्वक दिन व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका आज एक दूसरे के महत्व को अपने जीवन में समझेंगे जिससे आपका  रिश्ता और पक्का होगा गलतफहमी दूर होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नया साल आपके लिए खुशहाली का पैगाम लेकर आ रहा है। कल पार्टी में न जाने के कारण आज प्रेमी के साथ खाना-खाने बाहर जा सकते हैं। आज बहुत से आइडिया आपके मस्तिष्क में आ रहे हैं। परिवार के लिए कोई नया सामान ले सकते हैं। प्रेमी को घुमाने ले जा सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):नया साल आपके लिए लाभ का योग लेकर आया है। आज आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने निकटतम दोस्तों के साथ समय बिताने जा सकते है। आज के दिन आपको अपने किसी प्रिय दोस्त से सहायता मिल सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन अपने जीवन साथी या प्रेमी को कोई छोटा ही सही लेकिन न्यू ईयर गिफ्ट जरूर दें, इसे आपका लव रिलेशन ओर मजबूत होगा, साथ ही अपने जीवनसाथी को पर्याप्त सम्मान दें और एक मित्र की भांति उनसे बात करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्रेम संबंधित मामलों में नव वर्ष आपको मिश्रित परिणाम देगा। आज के दिन गर्लफैंड से बात करने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। लेकिन शाम को परिवार के साथ मानसिक शांति अवश्य मिलेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज के दिन कॉलेज में कोई मित्र आपके दिल पर दस्तक दे सकता है। प्यार के मामलों में ज़रा सावधान रहें, नही तो  कोई आपके जज़्बातों  के साथ खेल सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और साथ समय बिताने के मौक़े जरूर मिलेगा। आज के दिन आप सिनेमा या लंच के लिए जा सकते हैं, इसे आपका मन-मुटाव दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आपका मूड मस्ती से भरा रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख प्राप्त होने का योग नजर आ रहा है। आज के दिन आप अपने परिवार में सबको प्रसन्न रखने वाले हैं। आज के दिन आप अपने लव-पार्टनर को कोई उपहार जरूर दे, इसे आपका लव रिलेशन मजबूत होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें