फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 28-Nov-2022

MP News: सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण मामले में सरकार को मोहलत, सुप्रीम कोर्ट में तीन हफ्ते बाद सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए आरक्षण अधिनियम 1994 को लागू करना क्यों नहीं चाहती इस मुद्दे पर शासन का जवाब अपेक्षित है। तीन हफ्ते बाद फिर सुनवाई होगी।  और पढ़ें

10:13 PM, 28-Nov-2022

Chhindwara: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, दोनों ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे

छिंदवाड़ा में दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे युवक की मौत अस्पताल में हो गई।  और पढ़ें

09:48 PM, 28-Nov-2022

सीहोर का गौरव दिवस: महाकवि कालिदास ने अपने कई ग्रन्थ सीहोर में रचे, शरबती गेहूं ने दिलाई पूरी दुनिया में पहचान

सीहोर धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक नगरी मानी जाती है, इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के लिए ये प्रसिद्ध रहा है। सीहोर चंद्रगुप्त, हर्षवर्धन, अशोक तथा राजा भोज से लेकर पेशवाओं के राज्य का अंग रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:52 PM, 28-Nov-2022

MP News: छात्राओं के लिए स्कूलों में हो पृथक टॉयलेट व सैनेटरी पैड की व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस

याचिकाकर्ता जया ठाकुर की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि दुनिया भर में प्रतिवर्ष आठ लाख महिलाओं की मौत माहवारी के वजह से होने वाली बीमारियों के कारण होती है। प्रतिवर्ष 23 मिलियन छात्राएं स्टुअल हाइजीन व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल छोड़ने को विवश हैं। और पढ़ें

08:26 PM, 28-Nov-2022

Sehore: 70 साल के बूढ़े को 20 साल की कैद, जन्म से दृष्टिहीन 11 वर्षीय बच्ची से किया था रेप

मामले में कोर्ट ने विशेष लेख किया कि बालिका जन्म से दृष्टिहीन थी। आरोपी को पहचानने में असमर्थ थी। इस कारण कोर्ट में बालिका द्वारा आवाज से आरोपी की पहचान की गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:46 PM, 28-Nov-2022

जबलपुर में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने पिता को पाइप से पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

जबलपुर के बेलखेड़ा में एक बेटे ने मां की पेंशन नहीं मिलने के कारण पिता को पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। और पढ़ें

07:09 PM, 28-Nov-2022

MP News: शराब की मांग को लेकर नशेड़ी युवक खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने क्वार्टर देकर मनाया, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक शराब की मांग करते हुए खंभे पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस को उसे शराब पिलानी पड़ी। काफी देर तक चले इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।  और पढ़ें

06:24 PM, 28-Nov-2022

MP: वन मंत्री पर पत्नी को लेकर चीता प्रोजेक्ट के बहाने तंजानिया-अफ्रीका घूमने का आरोप, PM से शिकायत की तैयारी

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह, पीसीसीएफ आरके गुप्ता और एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन के 21 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक स्टडी टूर किया। चीतों के नाम पर सभी तंजानिया और साउथ अफ्रीका की यात्रा कर आए। इस स्टूडी टूर पर 32 लाख रुपये खर्च किए गए। और पढ़ें

06:23 PM, 28-Nov-2022

Kuno National Park: सभी चीते बड़े बाड़े में शिफ्ट, खूंखार तेंदुए का खतरा भी टला

Kuno National Park: सभी चीते बड़े बाड़े में शिफ्ट, खूंखार तेंदुए का खतरा भी टला Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure, threat of dreaded leopard averted
  और पढ़ें

06:12 PM, 28-Nov-2022

MP: आरएसएस की नर्सरी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, शिव-नर्मदा और डॉ. आंबेडकर के सहारे 2023 और 2024 पर नजर

दक्षिण भारत में 2 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा ने 23 नवंबर को एमपी में प्रवेश किया। बुरहानपुर होते हुए यह यात्रा मालवा निमाड़ के 6 जिलो के 14 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इस पूरे क्षेत्र में 66 विधानसभा सीटे आती है। और पढ़ें

06:02 PM, 28-Nov-2022

Crime: MP में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में लोड दो करोड़ रुपये की कीमत का 1000 किलो गांजा पकड़ा

राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्यप्रदेश के गुना थाना इलाके में स्थानीय पुलिस की सहायता से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान नंबर के एक ट्रक में जलपाईगुड़ी से तस्करी कर लाया जा रहा 1000 किलो गांजा पकड़ा है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। और पढ़ें

02:18 PM, 28-Nov-2022

Gwalior: उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री का समर्थन, कहा- जन आंदोलन में मैं आपके साथ हूं

ग्वालियर में झलकारी बाई की जयंती के मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने उमा भारती के शराबबंदी अभियान को अपना समर्थन दिया। और पढ़ें

05:31 PM, 28-Nov-2022

Damoh: राशन दुकानदार को घर में घुसकर मारा, हर महीने फ्री में राशन देने का बना रहे थे दबाव

मामला दमोह के बजरिया के वार्ड क्रमांक 6 की जटाशंकर कॉलोनी का है।  यहां रहने वाले अमन पटेल राशन दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बीती रात उसके घर इलाके के राकेश शर्मा लाठी लेकर पहुंचे, उनके साथ दो लोग और थे। सभी ने घर में घुसकर गालियां दीं फिर मारपीट की। और पढ़ें

05:29 PM, 28-Nov-2022

MP News: डिंडौरी में एक दिन का कलेक्टर बना नवमीं का छात्र, जिला अधिकारी ने अनोखे अंदाज में निभाया वादा

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोमवार को कक्षा नवमीं के छात्र रूद्र को कलेक्टर बनाया। दरअसल, कलेक्टर उसके गांव में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब उसने कलेक्टर बनने का सपना बताया था।  और पढ़ें

04:43 PM, 28-Nov-2022

MP News: दमोह में भी ऐसे सास-ससुर, विधवा बहू के लिए रिश्ता तलाशा, शादी का जिम्मा उठाया, बेटी बनाकर किया विदा

दमोह में रहने वाले एक सास-ससुर की पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने अपनी विधवा बहू को बेटी मानकर उसकी शादी कराई और सारी रस्में माता-पिता बनकर निभाईं।  और पढ़ें

04:12 PM, 28-Nov-2022

Gwalior: एयरफोर्स स्टेशन के वॉच टॉवर की सीढ़ियों पर मिली जवान की खून से सनी लाश, खुदकुशी की आशंका

ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सुरक्षाकर्मी का शव वॉच टॉवर की सीढ़ियों पर खून से सना मिला। शव के पास जवान की इंसास रायफल सीने से सटी हुई थी। अन्य छानबीन के बाद पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मामला और साफ हो सकेगा।  और पढ़ें

03:36 PM, 28-Nov-2022

MP Weather Today: प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दिसंबर की शुरुआत में बढ़ेगी सर्दी

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया गया।  और पढ़ें

03:24 PM, 28-Nov-2022

बुरहानपुर: शराब ठेकेदार से 13 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना दिया वारदात को अंजाम

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में शराब ठेकेदार के ऑफिस से 13 लाख की लूट हो गई। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

02:19 PM, 28-Nov-2022

Rajasthan: राजस्थान के सियासी घमासान पर राहुल का बड़ा बयान, बोले- गहलोत-पायलट दोनों हमारे लिए बहुमूल्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट, दोनों ही पार्टी के लिए बहुमूल्य (असेट्स) हैं। जहां तक भारत जोड़ो यात्रा का सवाल है, राजस्थान में इसका भव्य स्वागत होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। और पढ़ें

01:23 PM, 28-Nov-2022

MP News: भोपाल में पहली बार तीन ग्रीन कॉरिडोर बनें, 23 वर्षीय ब्रेनडेड युवक का हार्ट अहमदाबाद भेजा

23 वर्षीय अनमोल जैन नेहरू नगर में रहता था। 17 नवंबर को अनमोल की बा्इक डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। सिर में ब्लड क्लॉटिंग की वजह से सर्जरी भी की गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने रिस्पांस करना बंद कर दिया। और पढ़ें

01:44 PM, 28-Nov-2022

Sehore News: दुल्हन को विदा कर ले जाते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी, नव दंपती समेत चार बराती घायल

सीहोर में दुल्हन को विदा कर लौट रहे वर पक्ष की कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। और पढ़ें

12:35 PM, 28-Nov-2022

Sehore News: दुल्हन को विदा कर ले जाते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी, नव दंपती समेत चार बराती घायल

सीहोर में एक सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। वर पक्ष वधु को विदा करा कर कार से देवास जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। और पढ़ें

09:37 AM, 28-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: एक पैर पर पट्टी, एक में छाले, राहुल के लिए 12 साल से नहीं पहनी चप्पल, अब हाथ में है तिरंगा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे भारत यात्रियों की भी अपनी कहानी है। खास कहानी है उस शख्स की जिसने राहुल गांधी के लिए 12 साल पहले चप्पल पहनना छोड़ दिया था। आज वह यात्रा में तिरंगा फहरा रहा है। 

और पढ़ें

08:22 AM, 28-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: इंदौर से उज्जैन के लिए निकले राहुल, साइकिल भी चलाईं, मोदी-मोदी के नारे भी लगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में दो दिन रही और सोमवार सुबह छह बजे बड़ा गणपति से उज्जैन के लिए रवाना हुई। इस दौरान राहुल ने साइकिल भी चलाई।   और पढ़ें

10:45 AM, 28-Nov-2022

Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, जमुनिया के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सिंगोड़ी बायपास पर भी दर्दनाक हादसा

छिंदवाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जमुनिया गांव में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। और पढ़ें

03:22 AM, 28-Nov-2022

कांग्रेस में कलह: गहलोत-पायलट विवाद पर जयराम रमेश बोले- सीएम के शब्द सही नहीं, पार्टी ले सकती है कड़े फैसले

जयराम रमेश ने कहा कि गहलोत हमारे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं जबकि पायलट एक ऊर्जावान, युवा और लोकप्रिय नेता हैं। कांग्रेस को इन दोनों नेताओं की जरूरत है। लेकिन कांग्रेस के लिए संगठन सबसे अहम है। इसके लिए अगर हमें कड़े फैसले लेने पड़े तो हम लेंगे। अगर कोई समझौता करना पड़ा, तो यह भी किया जाएगा।  और पढ़ें

02:12 AM, 28-Nov-2022

Bhopal : मध्यप्रदेश कांग्रेस के आईटी प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने का मामला

भाजपा की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में देश विरोधी गतिविधियां कर रही है।  और पढ़ें

12:47 AM, 28-Nov-2022

KC Venugopal : इंदौर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल गिरने की वजह से चोटिल

कम पुलिस कर्मियों की तैनाती की वजह से भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। लोग राहुल गांधी से मिलना और उन्हें देखना चाहते थे। भारत जोड़ो यात्रा हाल ही में मध्यप्रदेश पहुंची है। और पढ़ें

05:10 PM, 27-Nov-2022

MP News: सीएम शिवराज मणिपुर के लोगों को पर्यटन के लिए मध्य प्रदेश आने का आामंत्रण दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संगाई महोत्सव के मुख्य अतिथि है। रविवार शाम को मणिपुर की राजधानी इफाल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। संगाई महोत्सव में मध्यप्रदेश के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां की भी प्रस्तुतियां होगी। और पढ़ें

11:10 PM, 27-Nov-2022

Guna Crime: दो करोड़ के गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार, ग्वालियर से ट्रक में भरकर खेप जा रही थी इंदौर

गुना में गांजे की तस्करी पकड़ी गई है। ट्रक में भरकर 750 किलो गांजा ग्वालियर से इंदौर ले जाया जा रहा था। गुना पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

10:50 PM, 27-Nov-2022

Indore Crime: इंदौर में महिला की हत्या,आंखों में मिर्ची डाल कर रेत दिया गला

शहर में एक महिला की हत्या हो गई, लेकिन अभी पुलिस हत्यारों की सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों ने महिला की आंखों में मिर्ची डाली और फिर धारधार हथियार से गला काट दिया।

और पढ़ें

10:26 PM, 27-Nov-2022

MP News: ऐसे सास-ससुर, जिन्होंने तलाशा विधवा बहू के लिए पति तो विधुर दामाद का फिर से बसाया घर

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में सास-ससुर ने समाज को नया संदेश दिया है। एक सास-ससुर ने विधवा बहू को बेटी बनाकर विदा किया तो दूसरे सास-ससुर ने अपने विधुर दामाद का घर फिर से बसा दिया।  और पढ़ें

09:51 PM, 27-Nov-2022

Kuno National Park: दो मादा चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया, बचे हुए तीन कल छोड़े जा सकते हैं

Project Cheetah: दो मादा चीतों को रविवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। रविवार को जिन दो मादा चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किया गया है, उनके नाम आशा और तिबलिश बताए गए हैं। अब तक तीन नर और दो मादा चीताओं को रिलीज किया जा चुका है। और पढ़ें

09:39 PM, 27-Nov-2022

सर्वेक्षण रिपोर्ट: तंबाकू की गिरफ्त से बाहर हैं हिमाचल के युवा, मिजोरम देश में सभी राज्यों में टॉप पर

मध्य प्रदेश में बच्चे सात साल की उम्र से ही सिगरेट पीना सीख जाते हैं। ये राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। और पढ़ें

08:17 PM, 27-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- देश का उतना नुकसान चीन की सेना नहीं कर सकती, जितना GST और नोटबंदी ने कर दिया

राहुल ने कहा कि जो काम चीन के सेना नहीं कर सकती, वो काम जीएसटी और नोटबंदी ने किया। इन नीतियों का लक्ष्य छोटे व्यापारियों को खत्म करना था। इस वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी। और पढ़ें

08:09 PM, 27-Nov-2022

Katni Robbery case: बिहार की बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह निकला डकैती का मास्टर माइंड, गैंग के दो सदस्य पकड़ाए

कटनी जिले में छह हथियारों से लैस बदमाशों द्वारा मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में घुसकर डकैती का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो लोग पकड़े गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पटना के बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह गैंग के वे सदस्य हैं। डकैती की योजना सुबोध सिंह तथा बक्सर जेल में बंद दिलीप सिंह ने रची थी।  और पढ़ें

07:22 PM, 27-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: लाइब्रेरी-बाथरूम वाले कंटेनर, जो राहुल की मुश्किल यात्रा को बना रहे आसान, जानें क्या है खास

Bharat Jodo Yatra: राहुल की लाइब्रेरी-बाथरूम भी चलता है साथ, कंटेनरों को खड़े करने के लिए लगती है दो एकड़ जमीन  Bharat Jodo Yatra: Rahul's library-bathroom also goes along in the journey और पढ़ें

06:36 PM, 27-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगने का मामला, कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख पर केस दर्ज

एफआईआर में यह भी जिक्र है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में पूरे भारत में देश विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जिससे देश की सार्वजनिक शांति को भंग किया जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि भारत जोड़ो का मूल उद्देश्य खंडवा जिले में यात्रा के दौरान सामने आया, जो देश की सार्वजनिक शांति को भंग करने वाला है। और पढ़ें

06:36 PM, 27-Nov-2022

MP News: खंडवा में दर्दनाक हादसे में तीन वनकर्मियों की मौत, ड्यूटी पर जा रहे थे कार पेड़ से टकराई

हादसा रविवार दोपहर खंडवा जिले के पिपलोद थाने के अंतर्गत आने वाले कुमठा गांव में हुआ। वनकर्मियों की कार पेड़ से टकरा गई, मौके पर ही तीन की मौत हो गई।  और पढ़ें

05:47 PM, 27-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के होर्डिंग-पोस्टर निकाले, दिग्विजय अफसरों से मिलने गए तो आया मेयर का कॉल

रविवार को राहुल गांधी की यात्रा इंदौर आ चुकी है। पूरे यात्रा मार्ग को कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर्स से पाट दिया है। सुबह नगर निगम ने  कांग्रेस नेताओं के बैनर पोस्टर हटाने के लिए कुछ जगहों पर रिमूवल गैंग भेजी थी। इसी सिलसिले में दिग्विजय सिंह निगम कार्यालय पहुंच गए थे।  और पढ़ें

05:32 PM, 27-Nov-2022

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन शूटिंग के लिए पहुंचे सीहोर, एक झलक पाने की कोशिश में लगे रहे लोग

अभिषेक बच्चन रविवार को शूटिंग के लिए सीहोर पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन के आने पर यहां विशेष तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। शूटिंग स्थल पर किसी को भी नहीं जाने दिया गया। तहसील कार्यालय परिसर को चारों तरफ से बंद किया गया था।  और पढ़ें

05:00 PM, 27-Nov-2022

Satna: बदले की आग में पड़ोसी ने सात साल की बच्ची को अगवाकर रेप किया और मार डाला, दस दिन बाद जंगल से मिला कंकाल

मध्य प्रदेश के सतना में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सात साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया गया फिर गला दबाकर उसे मार दिया गया। दस दिन बाद बच्ची का कंकाल जंगल से मिला है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने घटनाक्रम को अंजाम दिया।  और पढ़ें

04:57 PM, 27-Nov-2022

MP News: धर्मांतरण मामले की जांच कर रहे CSP का भोपाल ट्रांसफर, 18 आरोपियों में से एक भी गिरफ्तार नहीं

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले की जांच कर रहे दमोह सीएसपी का भोपाल ट्रांसफर हो गया है। सीएसपी का ट्रांसफर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।  और पढ़ें

04:54 PM, 27-Nov-2022

MP News: राहुल पर वीडी शर्मा ने साधा निशाना, बोले वो रेड कारपेट कल्चर के ही है पदयात्रा तो दिखावा है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हकीकत में उनका रेड कारपेट कल्चर ही हैं। शर्मा ने कहा कि महू के अंदर बाबा साहब अंबेडकर की उस भूमि पर गए, जो भूमि त्याग बलिदान और तपस्या की भूमि है। एक गरीब से गरीब परिवार का व्यक्ति बाबा साहब ने उसे भूमि पर पर अपने जीवन समर्पित करके संविधान का निर्माण कराया। और पढ़ें

04:33 PM, 27-Nov-2022

पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती ने आरोप लगाया, शादी का झांसा देकर पहले तो बॉयफ्रेंड ने और फिर उसके पिता ने शादी करवाने का दिलासा देकर उसके साथ दुष्कर्म। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें