फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 14-Oct-2024

MP News: सागर में बहुत कठिन है मरघट की डगर, एयर एंबुलेंस के सपने वाले प्रदेश में ऐसे हैं ग्रामीण हालात

महिला की शव यात्रा गांव से श्मशान घाट जाने के लिए जब निकली तो सारे रास्ते में कीचड़ और फिसलन थी। इस कारण से शव यात्रा ले जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

10:13 PM, 14-Oct-2024

MP High Court: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदान किया जाए वार्षिक वेतन वृद्धि लाभ, HC ने सरकार को दिए निर्देश

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

10:02 PM, 14-Oct-2024

MP News: सागर विश्विद्यालय कैंपस में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील, देखें वीडियो

MP News Leopard seen in Sagar University campus forest department appeals to people to cautious watch video और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 14-Oct-2024

Indore: इंदौर में 490 सीमा प्रहरियों ने ली शपथ, प्रशिक्षण में सीखे देश के दुश्मनों से लड़ने के गुर

समारोह के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक राम प्रसाद मीणा थ। उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाये रखने की शपथ नव आरक्षकों को दिलाई। और पढ़ें

09:40 PM, 14-Oct-2024

Sidhi Suicide Case: 15 साल की लड़की ने अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट...और हो गई हमेशा के लिए 'विदा'

मध्यप्रदेश के सीधी में एक लड़की ने आत्महत्या कर लिया। मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि लड़की ने आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह अंग्रेजी में लिखा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:21 PM, 14-Oct-2024

Bhopal Crime: पड़ोसी युवक ने नव विवाहिता से रात तीन बजे घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर FIR

भोपाल के ऐशबाग एरिया से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने रात तीन बजे घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

08:56 PM, 14-Oct-2024

Indore:मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अवैध काम करने वालों के खिलाफ अफसर कार्रवाई करें, सरकार की पूरी छूट

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के लिए पहचाना जाता है। इंदौर में 400 करोड़ की लागत से सीवरेज का काम होगा। आने वाले समय में इंदौर में कोई चौराहे पर ट्रैफिक जाम नहीं होगा। इसके लिए चाहे 25 ब्रिज बनाना पड़े, बनाए जाएंगे। और पढ़ें

08:47 PM, 14-Oct-2024

Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, आठ वर्षीय मासूम को ट्रक ने रौंदा, दो हिस्से में बंटा शरीर

Rajgarh Road Accident Horrible road accident eight-year-old innocent crushed by truck body divided two parts और पढ़ें

08:46 PM, 14-Oct-2024

Weather: प्रदेश में बारिश के दो सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में हुई बारिश, पश्चिमी क्षेत्र में ऐसा ही रहेगा मौसम

सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, डिंडौरी और बड़वानी समेत 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों से मानसून विदा हो चुका है, इसके बावजूद कई जिलों बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
  और पढ़ें

08:39 PM, 14-Oct-2024

Ujjain: नागपुर की महिला ने पॉलिटेक्निक कॉलेज गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जानें मामला

नागपुर में रहने वाली एक महिला आज नानाखेड़ा थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:32 PM, 14-Oct-2024

Tikamgarh: एसपी कार्यालय का रजक समाज ने किया घेराव, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो

Tikamgarh Rajjak community gheraoed SP office warned of violent protest if no action is taken watch video और पढ़ें

08:23 PM, 14-Oct-2024

Sagar News: मोबाइल पर KYC करवाने का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए डेढ़ लाख से अधिक रुपये

मोबाइल पर केआईसी करवाने का मैसेज आया था। मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक गायब हो गए। और पढ़ें

08:09 PM, 14-Oct-2024

Damoh: जननी वाहन के चालक पर आरोप, दो किमी दूर गाड़ी खड़ी कर प्रसूता से पैदल आने को कहा, घर पर ही हो गया प्रसव

वाहन चालक और सहायक डॉक्टर महिला को दो किलोमीटर दूर पैदल लाने की बात परिजनों से करते रहे। उनका कहना था कि पुल क्षतिग्रस्त है। वाहन उस पर से नहीं निकल सकता। जबकि ग्रामीण कह रहे थे कि इस पुल से प्रतिदिन वाहन निकलते हैं। और पढ़ें

08:01 PM, 14-Oct-2024

MP High Court: विदेश से मंगवाई गई है हाथी के लिए कॉलर आईडी, जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर निवासी नितिन सिंघवी द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ से जंगली हाथियों के झुंड मध्यप्रदेश के जंगलों में प्रवेश करते हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होती हैं और घरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। और पढ़ें

07:55 PM, 14-Oct-2024

MP News: दमोह में आफत की बारिश, मंडी में रखा किसानों का अनाज भीगा, समय पर नहीं हुई डाक

Damoh News Farmers grain kept in market got wet due to rain post was not made on time और पढ़ें

07:50 PM, 14-Oct-2024

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: जंगल की सैर में निकले बाघ, बाघिन और शावक, देखें वायरल वीडियो

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria Tiger tigress and cubs go on a jungle walk watch viral video और पढ़ें

07:41 PM, 14-Oct-2024

Rajgarh: तेंदुए के हमले से घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी, ड्रोन से तलाश रही वन विभाग की टीम, Video

Rajgarh Treatment of woman injured by leopard attack continues in district hospital searching with drone और पढ़ें

07:33 PM, 14-Oct-2024

Umaria News: शहडोल संभाग का पहला संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर किरनताल में आयोजित, 374 मामले का मौके पर निराकरण

उमरिया जिले में शहडोल संभाग का पहला संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर ग्राम किरनताल में आयोजित किया गया। शिविर में प्राप्त 1,787 आवेदनों में से 374 का मौके पर ही निराकरण किया गया। और पढ़ें

07:20 PM, 14-Oct-2024

Jabalpur: शराब पीने से रोका तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कर दी हत्या, पसली और जांघ में चाकू से किए तीन वार

जबलपुर में दशहरा पर घूमकर लौट रहे 42 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की है। जब युवक बाइक से घर पहुंचा था, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मार दिया।  और पढ़ें

07:14 PM, 14-Oct-2024

Mp: बेटी बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने भोपाल सांसद को सौंपा ज्ञापन, जीतू पटवारी ने शर्मा से की फोन पर बात

सोमवार को बेटी बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस नेता भोपाल सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरन पीसी शर्मा ने फोन लगा कर जीतू पटवारी से शर्मा की बात कराई। शर्मा ने पटवारी से कहा कि महिलाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। और पढ़ें

07:11 PM, 14-Oct-2024

Khandwa: पर्यटन स्थल हनुमंतिया में मिले इंदौर निवासी दंपती के शव, हत्या-आत्महत्या या हादसा पुलिस जांच कर रही

Khandwa Bodies of Indore couple found at tourist spot Hanumantya police investigating murder suicide accident और पढ़ें

06:56 PM, 14-Oct-2024

Maihar News: भीषण आग लगने के बाद भी वैसी की वैसी रही काली माता की प्रतिमा, देखें वीडियो

Maihar News Even after massive fire statue of Kali Mata remained same watch video और पढ़ें

06:47 PM, 14-Oct-2024

Go Green with Amar Ujala : पर्यावरण पर Indore के Waste Management की पहल, देश को सीखना चाहिए

Go Green with Amar Ujala : पर्यावरण पर Indore के Waste Management की पहल, देश को सीखना चाहिए और पढ़ें

06:36 PM, 14-Oct-2024

Indore: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा-एलिवेटेड ब्रिज का निरस्त करने का निर्णय अव्यवहारिक

वर्मा ने पत्र में कहा कि यदि एलिवेडेट ब्रिज नहीं बनता है तो सरकार को 35 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सर्वे, मिट्टी परीक्षण में ही पांच करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। एलिवेडेट ब्रिज के बजाए सात चौराहों पर ब्रिज बनाने से शहर का ट्रैफिक और बिगड़ेगा।  और पढ़ें

06:35 PM, 14-Oct-2024

Baba Siddique Murder: लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई पुलिस की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

Baba Siddique murder: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ गौतम, आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा जिले में) में खोजा जा रहा है। और पढ़ें

06:32 PM, 14-Oct-2024

Dewas Crime: केंद्रीय स्कूल की शिक्षिका ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, झारखंड से फ्लाइट से आया था आशिक

पुलिस को सुबह तकरीबन 9:30 बजे एमजीएच अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि विश्वास किरकेट्टा नाम के व्यक्ति को घायल अवस्था में उसकी पत्नी कांता किरकेट्टा ने इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। और पढ़ें

06:25 PM, 14-Oct-2024

Mp news: झाबुआ में पकड़ी गई ड्रग्स पर भूरिया ने खड़े किए सवाल,बोले- क्या कारण है पुलिस और सरकार को भनक तक नहीं

झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा है कि प्रदेश में लगातार ड्रग्स के मामले उजागर हो रहे हैं। भोपाल में 1800 करोड़, झाबुआ के मेघनगर में 170 करोड़ का ड्रग्स का बड़ा करोबार गुजरात की पुलिस द्वारा पकड़ा क्या कारण है कि सरकार और पुलिस को भनत तक नहीं लगी। और पढ़ें

06:24 PM, 14-Oct-2024

MP News: भोपाल संभाग में 15 जनपद पंचायतों में 54 लाख रुपये का गबन, सचिवों से वसूल होगी राशि

भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने 15 जनपद पंचायत के सीईओ को पंचायत में विकास कार्यों के लिए आई राशि में अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए है। संभागायुक्त ने ने सभी सीईओ को गबन की राशि की वसूली की कार्रवाई 20 नवंबर तक करने का समय दिया है।  और पढ़ें

06:07 PM, 14-Oct-2024

Bhopal:175 एकड़ में फैले BHEL स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को खेल विभाग करेगा हैंडोवर, केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत लाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। फिर इसे संवारा जाएगा। और पढ़ें

06:06 PM, 14-Oct-2024

MP News: प्रोटोकॉल की टूटी दीवार! एसपी के X हैंडल से जारी हुए शस्त्र-पूजन पोस्ट पर कलेक्टर से पहले एसपी का नाम

प्रोटोकॉल को धज्जियां उड़ाने का मामला कटनी जिले से सामने आया है। जहां एमपी सरकार के आदेश बाद संपन्न हुए शस्त्र-पूजन कार्यक्रम की कुछ फोटो कटनी एसपी के ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट हुई। और पढ़ें

06:06 PM, 14-Oct-2024

MP News: विजयपुर से रावत उम्मीदवार, बुधनी में तीन दावेदार, अब भाजपा पैनल बनाकर दिल्ली भेजेगी नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुधनी उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर ही पार्टी की सोमवार को चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें विजयपुर से एक और शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से तीन नाम टिकट दावेदारों के नाम सामने आए। इसके बाद पार्टी ने दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय लिया है।  और पढ़ें

05:16 PM, 14-Oct-2024

Baba Mahakal: 18 अक्तूबर से बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या...भस्मारती, भोग और संध्या आरती सहित इनमें हुआ बदलाव

पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्तूबर 2024 शुक्रवार से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाएगी। शीतकाल में अब बाबा महाकाल सुबह आधा घंटा देरी से भोजन ग्रहण करेंगे। और पढ़ें

04:43 PM, 14-Oct-2024

Tikamgarh News: आंगनबाड़ी चेक करने पर महिला बाल विकास सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज, देखें वीडियो

Tikamgarh News Women and Child Development Supervisor abused for checking Anganwadi watch video और पढ़ें

04:39 PM, 14-Oct-2024

MD Smuggling: गुजरात-महाराष्ट्र से लाए केमिकल, MD बनाने की ट्रेनिंग ली, तस्कर कौन, भोपाल में कैसे लगी फैक्टरी?

भोपाल में बनने वाली एमडी ड्रग्स को यहां से सप्लाई करना आसान नहीं था, क्योंकि यहां अंतर्राष्ट्रीय तस्कर नहीं थे। ऐसे में राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्टोरेज और सप्लाई सेंटर बनवाया गया, जहां से देश के आधा दर्जन राज्यों में माल की सप्लाई की गई। पढ़िए, पूरी कहानी और पढ़ें

04:38 PM, 14-Oct-2024

जिजीविषा: जब हम लक्ष्य प्राप्त करते हैं तब हमारी अपेक्षाएं बदल जाती हैं; क्या है जो खुशी की नींव को हिला सकता?

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रसन्नता को अक्सर अधिग्रहण माना जाता है। हमारे पास जितना अधिक होगा, हम उतना ही अधिक खुश रहेंगे, चाहे वह वित्तीय सुरक्षा हो, कोई प्रिय साथी हो, एक सफल करियर हो या कोई नया गैजेट हो।  और पढ़ें

04:28 PM, 14-Oct-2024

Damoh: 80 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी, पोर्टल पर फसल का रिकॉर्ड ही दर्ज नहीं, 784 किसानों के हुए पंजीयन

भू-अभिलेख अधीक्षक सुलेखा यादव ने बताया, जिले में सभी फसलों की गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है। पोर्टल पर जानकारी भोपाल से अपलोड होती है। यदि किसानों के पंजीयन नहीं हो रहे हैं तो भोपाल में जानकारी को अपलोड कराने के लिए बोलते हैं। और पढ़ें

04:22 PM, 14-Oct-2024

Weather Update: धूप, बारिश और बादल, पल-पल में बदल रहा मौसम

इंदौर में मौसम लगातार बदल रहा है। तेज धूप, बारिश और ठंडी हवाओं ने एक ही दिन में मौसम के कई रंग दिखा दिए हैं। अगले दो दिन भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 
  और पढ़ें

04:17 PM, 14-Oct-2024

Indore News: दिग्विजय सिंह ने की कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष की बेइज्जती, सोशल मीडिया पर आया पत्र

इंदौर के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे, उन्होंने युवा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने को कहा तो दिग्विजय नाराज हो गए और कहा पहले इंदौर के चुनाव जितवाओ। और पढ़ें

04:08 PM, 14-Oct-2024

Panna Road Accident: स्कूल जाते समय ऑटो से गिरा छात्र, सिर पर वाहन चढ़ने से हुई मौत

पन्ना में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां स्कूल जाते समय एक छात्र ऑटो से नीचे गिर गया। ऐसे में ऑटो छात्र के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

04:05 PM, 14-Oct-2024

MP News: झाबुआ में एसडीएम और टीआई के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद, SDM के सपोर्ट में आई कलेक्टर


झाबुआ में एक आईएएस अधिकारी और टीआई के बीच टकराव का मामला बढ़ता जा रहा है। अब इसमें झाबुआ कलेक्टर ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने एसडीएम के समर्थन में वरिष्ठ अधिकारियों को टीआई के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा है। 

  और पढ़ें

04:04 PM, 14-Oct-2024

MP News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने लौटाए सुरक्षा गार्ड, बाइक और बस में आम यात्रियों जैसी कर रहे यात्रा

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने जिले में नशे के कारोबार और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। विधायक ने न केवल शासन द्वारा दिए गए सुरक्षा गार्ड और अन्य सुविधाएं लौटा दी हैं, बल्कि अब वे बिना सुरक्षा के बाइक और सार्वजनिक बस से आम यात्रियों की तरह यात्रा कर रहे हैं। इस विरोध के चलते वे फिर से चर्चा में आ गए हैं। और पढ़ें

03:56 PM, 14-Oct-2024

Shahdol News: बैगा समाज के लोग करेंगे आमरण अनशन, कॉलरी प्रबंधन ने बिना जानकारी खेतों के नीचे चला ली खदान

बैगा समाज के लोग आमरण अनशन की तैयारी कर रहे हैं। कॉलरी प्रबंधन ने बिना जानकारी के खेतों के नीचे खदान चला दी है। ऐसे किसानों के बोरवेल धसक रहे हैं और फसलें सूख रही हैं। और पढ़ें

03:36 PM, 14-Oct-2024

Dhirendra Shastri: 'देश में होनी चाहिए सिर्फ दो ही जातियां,' नौदिनी मौन व्रत के बाद धीरेंद्र शास्त्री का बयान

शारदीय नवरात्रि में नौदिनी मौन व्रत रखने के बाद बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार के सामने मांग रही है कि भारत के विकास के लिए भारत में केवल दो जातियां होनी चाहिए। और पढ़ें

03:31 PM, 14-Oct-2024

Rape: बच्चियों के साथ कौन करता है दुष्कर्म? क्या सोचते हैं ऐसे लोग, मनोवैज्ञानिक ने सबकुछ बताया; पढ़ें रिपोर्ट

Rape News: मध्य प्रदेश में बीते दिनों दुष्कर्म के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए। ऐसे में हमने मनोवैज्ञानिक से बात कर यह जानने का प्रयास किया वे कौन लोग होते हैं जो बच्चियों के साथ ऐसा करते हैं। ऐसा करने वाले क्या सोचते हैं? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट और पढ़ें

02:27 PM, 14-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

चिंतामण थाने के एएसआई उधमसिंह राठौड़ ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले संतोष और हिमांशु दो दिन पहले बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बाइक से उज्जैन आए थे। वापस लौटते समय उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें