फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:09 PM, 02-Oct-2024

Bihar News : युवक ने गंडक नदी में कूदकर दी जान, घर में पिता से हुआ था विवाद

Bihar : बिहार में एक युवक ने गंडक नदी में कूदकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि घर में किसी बात पर वह गुस्से में घर से निकला और पुल पर से नदी में कूद गया। और पढ़ें

09:32 PM, 02-Oct-2024

Crime: साइबर अपराधियों ने ढूंढ़ा नया तरीका, NCRB से FIR डाउनलोड कर पुलिस अधिकारी बन आरोपियों से कर रहे ठगी

Rohtas News: रोहतास एसपी रोशन कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर किसी आरोपी को कोई फोन आता है, जिसमें पुलिस अधिकारी बनकर केस में मदद या राहत के बदले पैसे मांगे जाते हैं, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। और पढ़ें

09:12 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में हुए हिंसक संघर्ष में चार लोग घायल, दो अन्य की स्थिति गंभीर; जानें मामला

Gopalganj News: गोपालगंज में जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी पीड़ित पर हमला हुआ था, उसे लेकर पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:43 PM, 02-Oct-2024

Bihar: नासिक से सिलीगुड़ी के लिए निकला 13.75 लाख का ट्रक सहरसा में बिका, मालिक और खरीदार गिरफ्तार; जानें मामला

Saharsa News: एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक मालिक को पुलिस ने चोरी की नीयत से ट्रक पर लदे प्याज को बेचने और एक अन्य व्यक्ति को चोरी का प्याज खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

08:15 PM, 02-Oct-2024

Bihar Flood: डीएम-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, बोले- पूरी तरह निकल चुका है पानी

Supaul Flood: डीएम कौशल कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक शैशव यादव के साथ उन्होंने जिले के बाढ़ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। तटबंध के भीतरी इलाकों से अब बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल चुका है। नदी का बहाव केवल मुख्य धारा में हो रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:34 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौके पर ही मौत

Gopalganj News: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोट आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:19 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: बेतिया में चार साल के बच्चे को पुलिस वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों का थाने में हंगामा

Bettiah News: बगहा से बीजेपी विधायक राम सिंह ने घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश करती है, तो वे जन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।  और पढ़ें

06:54 PM, 02-Oct-2024

Bihar Dowry: बेगूसराय में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस कर रही जांच

Bihar Dowry Cases: मृतका के मायके वालों ने बताया कि ज्योति को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ज्योति कुमारी को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया। और पढ़ें

06:39 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: ‘हिंदू पर्वों पर प्रशासन का रवैया दुर्भावनापूर्ण’; भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार का बड़ा आरोप

Nalanda News: भाजपा नेता सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि गणेश पूजा के दौरान शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने में प्रशासन ने बाधाएं उत्पन्न कीं। जब मुझे इस बारे में पता चला, तब मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की। उसके बाद शोभायात्रा की अनुमति मिली। और पढ़ें

06:36 PM, 02-Oct-2024

Bihar News : पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, दो दोस्त तेज धार में बहे, तीसरे की बची जान

Bihar : कोसी क्षेत्र में कोसी नदी ने कहर मचा रखा है। आज तीन दोस्त पानी के तेज धार में बह गये। उन्हें बहते देख लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि इस कोशिश में एक की जान बच गई, लेकिन दो दोस्तों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।  और पढ़ें

06:18 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: मोतिहारी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार

Motihari News: मोतिहारी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

05:33 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर में ऑटो और कार की भीषण टक्कर, महिला समेत तीन लोगों की मौत, एनएच-28 पर जाम

Samastipur News: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है और हम एक महिला के शव की पहचान की प्रक्रिया में हैं। और पढ़ें

05:22 PM, 02-Oct-2024

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती भी पीएम मोदी के आसपास रहे, आईआईटी इंजीनियरिंग कर IFS बने

Manoj Bharti IFS : बिहार में राजनीति को नई दिशा देने का दावा करते हुए जन सुराज पार्टी की नींव रखने वाले प्रशांत किशोर ने उम्मीद के मुताबिक दलित को अपने दल की कमान सौंपी, लेकिन मनोज भारती की खूबियां देख चौंक जाएंगे आप भी। और पढ़ें

05:02 PM, 02-Oct-2024

Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी ने 1934 में सहरसा की इस कोठी में किया था विश्राम, आजादी की लड़ाई की जगाई थी अलख

Gandhi Jayanti 2024: सहरसा में प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार बापू को चांदनी चौक स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया, जिसे उस समय डाक बंगला कहा जाता था। गांधी जी ने यहां रात्रि विश्राम किया और शाम को स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ बैठक की। और पढ़ें

04:38 PM, 02-Oct-2024

Bapu Tower : पटना का बापू टावर देश में ऐसा इकलौता; सीएम नीतीश कुमार ने गांधी जयंती पर किया लोकार्पण

Gandhi Jayanti  : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती पर बापू टावर का लोकार्पण किया। 129 करोड़ की लागत से बना बापू टावर सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसमें महात्मा गाँधी से संबंधित कई जानकारियों को समावेशित किया गया है। और पढ़ें

04:17 PM, 02-Oct-2024

Prashant Kishor: केसी सिन्हा, देवेंद्र यादव, मोनाजिर हसन... पीके की जनसुराज पार्टी में, मनोज भारती अध्यक्ष बने

Bihar News : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के नाम का एलान कर दिया- जनसुराज पार्टी। मंच पर कौन-कौन? इस सवाल का जवाब भी आया- गणितज्ञ केसी सिन्हा, पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव, मोनाजिर हसन... और पढ़ें

04:14 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में डीजे ट्रॉली में आगजनी; लाखों का नुकसान, मोटरसाइकिल भी चपेट में आई

Nalanda News: पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोजाना की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी, जब अज्ञात लोगों ने आग लगाई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं, मौके पर पर्याप्त पुलिस न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। और पढ़ें

04:01 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: लूट के दौरान महिला समेत चार को मारी गोली, दो गंभीर; गया में वारदात, अंधाधुंध फायर करने लगे अपराधी

Gaya News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि तीन लाख रुपये की लूट हुई है। इस वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। और पढ़ें

03:21 PM, 02-Oct-2024

Bihar Flood: पीड़ितों की मदद को उड़ रहा हेलीकॉप्टर बाढ़ के पानी में गिरा; मुजफ्फरपुर में हादसा, लोगों ने बचाया

निकला हेलीकॉप्टर फूड पैकेट गिराते समय अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया। जिनकी मदद के लिए हेलीकॉप्टर गया था, उन्हीं लोगों ने हेलीकॉप्टर में मौजूद रही टीम को बचाया। और पढ़ें

03:04 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो की लोगों की मौत, यूडी केस में जांच शुरू

Nalanda News: नालंदा में एक महिला का नदी में शव मिला है, जबकि एक युवक की बिजली का करेंट लगने से जान गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:45 PM, 02-Oct-2024

Bihar: बाढ़ में बह कर आए जंगली भैंसे ने ली दो लोगों की जान, सुपौल में लोगों ने NH-106 को जाम कर किया प्रदर्शन

Supaul News: हमले में दो लोगों की मौत होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जामकर वन विभाग से मांग की कि जंगली भैंसे को तुरंत पकड़ा जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर भैंसे को नहीं पकड़ा गया तो और लोगों की जान जा सकती है। और पढ़ें

02:29 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार की भीषण टक्कर; वाहन के पखच्चे उड़े, दो लोगों की मौके पर मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार की भीषण टक्कर; वाहन के पखच्चे उड़े, दो लोगों की मौके पर मौत
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
  और पढ़ें

02:03 PM, 02-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन, शास्त्री और गांधी जयंती के साथ मना स्थापना दिवस

Bihar News: बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन, शास्त्री और गांधी जयंती के साथ मना स्थापना दिवस
Bihar News: Historical day for Begusarai, foundation day celebrated along with Shastri and Gandhi Jayanti
  और पढ़ें

01:16 PM, 02-Oct-2024

Bihar: एनडीए छोड़ने की अटकलों को पीएम मोदी के हनुमान ने किया खारिज; कहा- पिता की तरह मैं भी सत्ता का भूखा नहीं

चिराग पासवान ने कहा कि आज भी यह बात दोहराता हूं कि मेरे पिता की तरह मैं भी कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा हूं। मैं साफ कह रहा हूं कि सिर्फ सत्ता में रहने के लिए किसी भी गलत फैसले का समर्थन नहीं करूंगा। और पढ़ें

12:41 PM, 02-Oct-2024

Bihar Flood News: दरभंगा के 107 स्कूल बंद, शिक्षकों को बाढ़ राहत से जुड़े कार्यो में लगाया; पढ़ें पूरी खबर

Darbhanga News: कोसी नदी के साथ कमला बलान नदी में भी उफान बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों के खिड़की से ऊपर पानी गुजर रहा है जबकि स्कूल जाने वाले रास्ते का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।  और पढ़ें

10:58 AM, 02-Oct-2024

Bihar News : अपने तीन बच्चों को लेकर देवर के साथ भागी भाभी, पति बोला- मायके जा रही थी पत्नी, पर ऐसा हुआ

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ नहीं बल्कि उसके ममेरे भाई अनुज कुमार के साथ ही अपने तीनो बच्चों को लेकर फरार हो गई है। उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका वह कई बार विरोध कर चुका था। और पढ़ें

10:45 AM, 02-Oct-2024

Bihar News : गया में पितृपक्ष मेले के दौरान बड़ा हादसा; भीड़ नियंत्रण में लगे चार कैडेट डूबे, दो की मौत

गोताखोरों की मदद से चारों कैडेट को बाहर निकाला गया। इसमें से दो की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। इन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

10:22 AM, 02-Oct-2024

Bihar Flood : तेजस्वी ने बाढ़ को बताया कुसहा त्रासदी जैसा, बोले- तब मनमोहन-सोनिया आए थे; आप कहां हैं अभी?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की नीतीश सरकार ने केंद्र की यूपीए सरकार से एक लाख टन अनाज की मांग की थी लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद एवं राहत के लिए एक लाख 25 हजार टन अनाज बिहार को दिया। और पढ़ें

09:39 AM, 02-Oct-2024

Bihar News: अपने बेटे की शिकायत करने वाली महिला को मार डाला था, अब कोर्ट ने पिता समेत दो को दी उम्रकैद की सजा

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह की कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया है। वही जुर्माने की राशि नहीं चुकाने पर अभियुक्तों को छह माह का अतिरिक्त कारावास सुनाया गया है।  और पढ़ें

08:22 AM, 02-Oct-2024

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार पर पप्पू यादव भड़के, कहा- बाढ़ का सर्वे करने निकले हैं तो कहीं उतरा हेलीकॉप्टर?

Bihar : कोसी क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त है। ऐसे में कोसी क्षेत्र में पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल ले रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया, जिस पर पप्पू यादव खूब बोले। और पढ़ें

07:47 AM, 02-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पटना में मालगाड़ी में आग लग गई। आग लगते देख इंजन चालक ने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को स्टेशन पर रोक दिया। इंजन से आग निकलते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी सहित मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें