विज्ञापन

स्वप्निल तिवारी: रंग हो मजनूँ और लैला पर बरसे रंग

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  इश्क़ की इक रंगीन सदा पर बरसे रंग 
रंग हो मजनूँ और लैला पर बरसे रंग 

कब तक चुनरी पर ही ज़ुल्म हों रंगों के 
रंगरेज़ा तेरी भी क़बा पर बरसे रंग 

ख़्वाब भरें तिरी आँखें मेरी आँखों में 
एक घटा से एक घटा पर बरसे रंग 

इक सतरंगी ख़ुश्बू ओढ़ के निकले तू 
इस बे-रंग उदास हवा पर बरसे रंग 

ऐ देवी रुख़्सार पे तेरे रंग लगे 
जोगी की अलमस्त जटा पर बरसे रंग 
विज्ञापन

मेरे अनासिर ख़ाक न हों बस रंग बनें 
और जंगल सहरा दरिया पर बरसे रंग 

सूरज अपने पर झटके और सुब्ह उड़े 
नींद नहाई इस दुनिया पर बरसे रंग 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all