बुरे वक्त में जो लोग तेरे संग धोखा करेंगे
वक्त अच्छा आयेगा तब समझौता करेंगे
या तो नहीं करेंगे हम तुमसे कोई भी वादा
वादा करेंगे तो फिर उस वादे को पूरा करेंगे
बस तुम्हारे पद और कद को देखेगी दुनिया
बुलंदी पर सब लोग तुमसे ही मशवरा करेंगे
अगली दफ़ा जब वो ख्वाबों में मिलने आएगी
बाहों में भर लेंगे और बहुत देर से रिहा करेंगे
सूरज से बगावत करनी पड़ी तो करेंगे बगावत
तेज धूप से बचाकर नन्हें पौधों को हरा करेंगे
-विपुल जोशी