मकड़ी का जाला
मकड़ी कहीं भी घर में
जाला बना देती है
बुनाई में सुंदर
हाथ लगाओ तो
हाथ में लग जाता है
झाड़ू से साफ करो तो
झाड़ू में लपेट जाता है।
महीन महीन रेशम सा जाला
मन को भाता भी है
हाथ में लगता तो
छुड़ाने को मन
लालायित होता है।
जीवन भी एक मकड़ी
के जाले जैसा
स्नेह प्रेम कठिनाई
तेढे मेढे रास्ते से
भरा होता है।
एक बार व्यक्ति
संसार रूपी जाले
बुनता जाता है
फंसता जाता है
कभी बाहर
निकल नहीं पाता।
जाला मकड़ी का हो या
जीवन यापन के मार्ग का हो
आदमी मरने पर ही जाले
से मुक्त हो पाता है।
हमारे जीवन के
चक्र रूपी जाले जैसे
भ्रष्टाचार
आतंकवाद
दुष्करण
झूठ बोलना
बुराई करना
रिश्वतखोरी।
अन्य अन्य
इसमे व्यक्ति
फंसता चला जाता है
ढसता चला जाता है
अपने को बर्बाद करता है
देश के देश
मकड़ी कॉकरोच बन
बर्बाद करते हैं
खुद भी मरते हैं
सबका सुकून छिनते हैं ।
-पारस जैन
स्टेट बैंक मैनेजर